Haryana Shagun Yojna 2026: हरियाणा सरकार ने पुलिसकर्मियों के हित में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। 1 अप्रैल 2026 से हरियाणा पुलिस विभाग अपने जवानों की बेटियों की शादी पर ₹2.5 लाख की शगुन राशि देगा। यह योजना विभाग के सभी कर्मचारियों पर लागू होगी। चाहे वे IPS अधिकारी हों या कांस्टेबल रैंक के जवान। यह घोषणा पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल की अध्यक्षता में आयोजित बी-लेवल कल्याण गोष्ठी में की गई। इस पहल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंजूरी दी है।
शगुन राशि भविष्य में ₹5 लाख तक
डीजीपी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल शगुन राशि ₹2.5 लाख निर्धारित की गई है। लेकिन भविष्य में इसे बढ़ाकर ₹5 लाख तक करने की योजना है। यह कदम पुलिसकर्मियों के पारिवारिक दायित्वों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। ताकि शादी जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर आर्थिक सहयोग मिल सके।
70 हजार कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक करीब 70 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। यह सभी कर्मचारी इस योजना के लाभार्थी होंगे। शगुन राशि हरियाणा पुलिस कल्याण कोष से प्रदान की जाएगी। इससे पुलिस बल में मनोबल बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
स्वास्थ्य जांच और मानसिक समर्थन
वर्ष 2025 में विभाग ने 17,985 पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य जांच कराई। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मनोरोग विशेषज्ञों के साथ बैठक आयोजित की गई। यह पहल दर्शाती है कि विभाग शारीरिक ही नहीं। बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दे रहा है।
बीमा कवर में बड़ी बढ़ोतरी
एचडीएफसी बैंक के साथ समझौते के तहत दुर्घटना में मृत्यु पर मिलने वाला बीमा कवर बढ़ाकर ₹1 करोड़ कर दिया गया है। वहीं प्राकृतिक मृत्यु की स्थिति में सहायता राशि बढ़ाकर ₹10 लाख कर दी गई है। यह कदम पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
शहीद परिवारों के लिए अतिरिक्त सहायता
एक्स ग्रेशिया योजना के तहत 381 आश्रितों को नौकरी प्रदान की गई है। इसके अलावा शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार को मिलने वाली राशि को तीन गुना बढ़ाया गया है। यह फैसला उन परिवारों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है।
कल्याण गोष्ठी में भविष्य की योजनाएं
बी-लेवल कल्याण गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के हितों पर विस्तार से चर्चा की गई। आगामी योजनाओं की रूपरेखा पर विचार-विमर्श हुआ और कल्याण कार्यक्रमों को और बेहतर बनाने के सुझाव दिए गए। बैठक के दौरान हाल ही में शहीद हुए इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद और पीएसआई रवि को श्रद्धांजलि दी गई।




